न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के उद्घाटन के साथ जिले में हुए 101 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।134 किलोमीटर मार्गों को चमकाने में करीब 44 करोड़ 81 रुपये की लागत आई। इससे जिले के आमजन को मार्गों पर सफर करने में काफी आसानी होगी। यह लोकार्पण व शिलान्यास सिकंदराराऊ में किया गया।
उल्लेखनीय है कि शासन सेे बजट मिलने के बाद जिले के नगला केशो से नानऊ, हाथरस-इगलास मार्ग, नगला केशो से बतीसा, गंगचौली से नगला अलिया सिकंाराराऊ तक, अब्दुल हबीबपुर होते हुए रसूलपुर, पापरी, चंद्रगढ़ी, जैन गढ़ी सड़क का नवीनीकरण कार्य का किया गया। सासनी स्टेशन से बिलारी तक आदि मार्गों का नव निर्माण, चौड़ीकरण शुद्धिकरण आदि के 101 कार्यों का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन मार्गों पर जल्द शिलालेख लोनिवि द्वारा स्थापित किए जाएंगे। संवाद