फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In protest against inflation, Congressmen took out a procession, sloganeering

हाथरस : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In protest against inflation, Congressmen took out a procession, sloganeering
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। वहीं एनएसयूआई और किसान कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में एक पेट्रोल पंप पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी यहां आगरा रोड स्थित राधा कृष्ण कृपा भवन पर एकत्रित हुए। वहां से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला। जुलूस में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने रिक्शा भी चलाया। कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है। गरीब और आम जनमानस मरने को मजबूर है। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि से प्रत्येक व्यक्ति पर बोझ बढ़ गया है। रसोई गैस महंगी हो गई है। गरीब और मध्यम वर्ग परिवार त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस दौरान वहां पुलिस भी आ गई। हालांकि प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बीना गुप्ता एडवोकेट, कृष्णा गुप्ता, सलमा बेगम, आरके राजू, अनुज संत, सचिव पवन पंडित, गोविंद शरण चतुर्वेदी, मोहम्मद ताहिर नूरी, पिंटू खटीक, निखिलवर्ती पाठक, गिरिराज सिंह गहलोत, पन्नालाल, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, अभिमेष वार्ष्णेय, नीरज शर्मा, शम्मी प्रताप सिंह, विष्णु कुमार, काजल चौधरी चौधरी, उदल सिंह, अनिल कुमार रंगीला, मुवीन खान, संदीप कश्यप, सविता सिंह, जितेंद्र शर्मा, भोला भारती, भूरा पहलवान, विपिन शर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री आदि थे।

वहीं, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किसान कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से महंगाई के विरोध में आगरा रोड पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि एक तो कोरोना की वजह से आम-जन के वैसे ही काम-धंधे चौपट हो गए हैं। ऊपर से इस बढ़ती हुई महंगाई ने कमर तोड़ रखी है। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा, संजीव आधीवाल, अशोक कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, अभिषेक श्रोतिय, मोहन शर्मा, लोकेश कुमार, रोहित शर्मा, उदयराज उपाध्याय, हेमेंद्र चौहान, मनीष चौहान,योगीराज उपाध्याय, हेमू कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed