फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Illegal house under construction in fort complex demolished

हाथरस: किला परिसर में निर्माणाधीन अवैध मकान को कराया ध्वस्त

Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Illegal house under construction in fort complex demolished
हाथरस: किला खाई में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के संरक्षित किला परिसर में बिना अनुमति अवैध मकान निर्माण को एसडीएम सदर ने टीम के साथ पहुंच कर ध्वस्त करा दिया। इस दौरान एसडीएम ने चेतावनी दी कि संरक्षित क्षेत्र में कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूचना के आधार पर राजस्व विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि नदीम हुसैन, वसीम हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी बिजली घर द्वारा संरक्षित स्मारक विनियमित क्षेत्र में मकान का अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसकी सूचना टीम ने एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा को दी। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपनी निगरानी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कराया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में खलबली मच गई। उन्होंने कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संरक्षित क्षेत्र में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति कब्जे का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed