फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the teacher-workers without finance do not get help, they will return the respect

हाथरस : वित्तविहीन शिक्षक-कर्मियों को मदद न मिली तो वापस करेंगे सम्मान

Sat, 12 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If the teacher-workers without finance do not get help, they will return the respect
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना काल में वित्तविहीन स्कूल-कॉलेज बंद रहने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को सरकार से कोई सहायता न मिलने से नाराज वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने सरकार से मिले पुरस्कार व सम्मान को वापस करने की घोषणा को फिर दोहराया है।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने श्री हनुमान इंटर कॉलेज में हुई बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थान बंद रहने से शिक्षा की लौ जलाने वाले शिक्षकों के सामने जीवकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग की मदद के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है, लेकिन आज तक वित्त विहीनशिक्षक शिक्षिकाओं व कर्मचारियों की सहायता के लिए कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने सरकार से फिर मांग की है कि इन संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के हित में जल्द घोषणा की जाए, अन्यथा वह सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए पुरस्कार व सम्मान को वापस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एमएलसी ने की सहायता की घोषणा
हसायन। लखनऊ खंड के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेश में आठ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शिक्षक-शिक्षिकाओं के वोट से चुनकर आते हैं, जबकि आठ स्नातक विधायकों को चुनने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपनी निधि व वेतन से वित्त विहीन शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों की सहायता किए जाने की सिफारिश की है। उनकी इस घोषणा की वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा व अन्य शिक्षकों ने सराहना की है। सराहना करने वालों में रामू प्रसाद शर्मा, प्रेमकुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह, राजकुमार सिंह, मोहकम यादव, आशीष कुमार, सुरेश कुशवाहा, शीलेंद्र सिंह, विपिन शर्मा, शीलेंद्र कुमार, रामबाबू, शीलेंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed