फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the relatives did not come, social workers got the dead body cremated

हाथरस : परिजन नहीं आए तो समाजसेवियों ने कराया शव का अंतिम संस्कार

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If the relatives did not come, social workers got the dead body cremated
कानपुर के व्य​िक्त् के शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद श्मशान स्थल पर मौजूद समाजसेवी व पुलिस। सं - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। परिवार के लोग आर्थिक तंगी के चलते उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कानपुर से यहां नहीं आ सके। पुलिस के अनुरोध पर समाजसेवियों ने शव का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाज से करा दिया।
कोतवाली सदर इलाके के रोडवेज बस स्टैंड के निकट आठ अप्रैल को अशोक कुमार पुत्र नारायण स्थायी निवासी किदवई नगर कानपुर बीमार हालत में मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसके परिजन राकेश भाई और नीतू बहन को वीडियो कॉल करके इसकी जानकारी दी गई, लेकिन परिजन नहीं आए। 22 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीण वार्ष्णेय से शव का अंतिम संस्कार कराने का अनुरोध किया। अंतिम संस्कार में अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान सुनील अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स प्रवीण वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्या, नितिन अग्रवाल, टिंकू राना, आयोग दीपक, सुरजीत कुमार काली, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल अभिमन्यु यादव, होमगार्ड संजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed