फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If I get a good platform, I will enter politics and will also contest elections: Charat Pratap

हाथरस : अच्छा प्लेटफार्म मिला तो राजनीति में आऊंगा और चुनाव भी लडूंगा : चरत प्रताप

Wed, 13 Oct 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If I get a good platform, I will enter politics and will also contest elections: Charat Pratap
हाथरस : मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप विद्यालय में राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते चरत प - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/मुरसान।
विज्ञापन

महान स्वाधीनता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप के प्रप्रौत्र कुंवर चरत प्रताप सिंह का कहना है कि यदि उन्हें किसी पार्टी में अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा तो वह राजनीति में आएंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। वह शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमने कुछ साल पहले एक मंच बनाया था, जिसका नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह सर्व समाज मंच है। इसका मकसद यह है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े जितने संगठन व संस्थाएं हैं, उनमें कुछ परिवर्तन लाया जाए। राजा साहब की विचारधारा को लेकर समाज के लिए काम करें। जो हमसे जुड़ना चाहेगा, उसे इस मंच की ओर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए राजनीति जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि हाथरस हमारी जन्म भूमि है। चुनाव लड़ने के बारे में अभी कुछ सोचा नहीं है। यदि किसी पार्टी में अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा तो चुनाव लड़ने का फैसला भी ले सकता हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। राजा महेंद्र की एक प्रतिमा विवादित जगह पर है। प्रयास किया जा रहा है कि मुरसान में सादाबाद चौराहे पर एक राजा साहब की प्रतिमा लगाई जाए। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। मुरसान नगर पंचायत से भी निवेदन किया गया है। जल्द ही एनओसी मिलती है तो चौराहे के निकट जगह में एक नई प्रतिमा लगाई जाएगी। मुरसान में विवादित जगह पर लगी हुई प्रतिमा राजा महेंद्र प्रताप की नहीं लगती है। राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा मेरठ में तैयार कराई जा रही है। यह प्रतिमा एक माह के भीतर तैयार हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed