{"_id":"61d1f4323b3e4b752973fde0","slug":"hathras-if-hindutva-is-to-be-saved-then-we-have-to-be-united-sunil-kaushal-ji-maharaj-hasayan-news-ali282133910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हिंदुत्व को बचाना है तो होना होगा एकजुट : सुनील कौशल जी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हिंदुत्व को बचाना है तो होना होगा एकजुट : सुनील कौशल जी महाराज
विज्ञापन
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वृंदावन के कथा व्यास सुनील कौशल को सम्मानित करते स्वयंसेवक अंकु
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कस्बा के श्री दाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वृंदावन के कथा व्यास ने सभी हिंदुओं को एकजुट करने पर जोर दिया। कथा व्यास सुनील कौशल जी महाराज ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए अनगिनत महापुरुषों ने अपनी जान को हंसते हंसते न्यौछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में जन्म लेने वाले मनुष्य अपने धर्म व संस्कृति को भूलने के बजाए धर्म व संस्कृति के नियमों का पालन करने के लिए एकजुट हो तो हमारा देश जल्द ही फिर से हिंदुत्व से परिपूर्ण होगा। सुनील कौशल जी महाराज ने कहा कि हमारे देश के आजाद होने के बाद कुछ ऐसे लोगों को महान होने की उपाधि दे दी।
जिन्होंने हमारे देश के हिंदुओं पर तमाम तरह के अत्याचार किए थे। कथा व्यास ने कहा कि हमारे देश में जन्म लेने के लिए देवी देवता भी तरसते है। आज के समय में हिंदू धर्म में जन्मे बच्चे पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर होते हुए पूरे दिन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर उलझे रहते हैं।
विज्ञापन
सुनील कौशल ने कहा कि अगर हमें हमारा देश में हिंदुत्व की लहर देखनी है तो हमें अपनी संस्कृति को अपनाते हुए बच्चों को अच्छे ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन कराना चाहिए।
मौके पर प्रदीप गर्ग, राजेश खंड कार्यवाह, ललित मोहन सिंह, संजीव विधानसभा समन्वयक, सतेंद्र कुशवाहा, सुभाष जिला शारीरिक प्रमुख, डॉ. श्याम, दीपक उपाध्याय, अंकुर शर्मा, चंद्र प्रकाश माहौर, शेखर गुप्ता, गोविंद वार्ष्णेय, अनमोल गुप्ता, भानू ठाकुर, मौनी शर्मा, आशीष गुप्ता, चारूल कुमार, विप्लव शर्मा, रामकुमार, संदीप, हिमांशु, लकी मोहन गांधी मौजूद रहे।