{"_id":"629e45175f14c448533df3c7","slug":"hathras-husband-of-the-deceased-arrested-for-dowry-murder-shaphu-news-ali293289787","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दहेज हत्या के आरोप में मृतका का पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दहेज हत्या के आरोप में मृतका का पति गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या का आरोपी। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव नगला मैया निवासी विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता की मौत पर चचेरे भाई ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि 10 मई को एक भावना का शव उसके ही मकान के बरामदे में पड़ा मिला था। ससुराल वाले मौके से फरार थे। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था।
इस मामले में मृतका के चचेरे भाई आगरा जिले के इरादत नगर थानाक्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी शेर सिंह ने भावना के पति के साथ उसके सुसर, सास, दोनों ननद, उनके पति के मौसा को नामजद कर दहेज हत्या की तहरीर कोतवाली में दी थी।
विज्ञापन
कोतवाल ओम प्रकाश सिंह का कहना है इस मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उनको भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।