{"_id":"60de05b08ebc3ebc323e4648","slug":"hathras-husband-beaten-up-for-refusing-to-take-possession-of-elder-brother-s-room-sikandhra-rahu-news-ali267012461","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बड़े भाई के कमरे पर कब्जे से मना करने पर पति को पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बड़े भाई के कमरे पर कब्जे से मना करने पर पति को पिटवाया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया टप्पा में पति ने पत्नी के कहने पर भाई के कमरे पर कब्जा करने से मना कर दिया तो आरोप है कि पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवा दिया। पीड़ित पति ने कोतवाली ने तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
तहरीर में पति ने कहा है 28 जून की रात्रि में जब वो अपने घर पर सो रहा था। तभी आधी रात को किसी ने उसका गला दबाया। गला दबाने के निशान उसकी गर्दन पर मौजूद हैं। इसके बाद उसने देखा कि पत्नी के मायके के कई लोग घर में मौजूद थे। इन लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।
शिकायत में कहा गया है कि इससे पूर्व शाम को पत्नी ने उस पर दबाव डाला कि वह अपने बड़े भाई के कमरे पर कब्जा कर ले। उसने मना किया तो पत्नी और उसके बीच तकरार हो गई। उसके बड़े भाई हरियाणा में नौकरी करते हैं। इसके बाद ससुराल वाले आ गए। उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि ये लोग बाद में उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं। संवाद