फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband arrested for killing wife

हाथरस : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband arrested for killing wife
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा हाथरस जंक्शन में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कस्बा हाथरस जंक्शन की राजपाल कॉलोनी निवासी सीमा (33 वर्ष) पत्नी सुदेश सेंगर की बुधवार को पति द्वारा हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे एक दूसरी महिला से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। मृतका के पिता क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी गजराज सिंह को इसकी जानकारी हुई तो वह भी मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत का कारण गला दबाना आया है।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी पति सुदेश सेंगर को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन रितेश कुमार का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed