फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hurt by financial constraints, a young man hanged himself in a drunken state

हाथरस : आर्थिक तंगी से आहत युवक ने नशे में फांसी लगाकर जान दी

Fri, 04 Mar 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hurt by financial constraints, a young man hanged himself in a drunken state
हाथरस : मृतक कुलभूषण का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला विद्यापति नगर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
शहर के मोहल्ला विद्यापति निवासी कुलभूषण चौहान उर्फ अनूप (38) की घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पिछले कुछ दिनों से दुकान में नुकसान के चलते वह आर्थिक तंगी में था। इस कारण वह मानसिक तनाव में था। बृहस्पतिवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर कोतवाली सदर प्रभारी रवेंद्र कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी गीता चौहान व चार बच्चों को छोड़ा है। एसएचओ रवेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि मृतक के भाई ने बताया है कि कुलभूषण आर्थिक तंगी से परेशान था। वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था। नशे का आदी हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed