फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: House will be decorated on Diwali with items from Assam and Agartala

हाथरस : असम व अगरतला के सामान से दिवाली पर सजेगा घर

Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: House will be decorated on Diwali with items from Assam and Agartala
हाथरस : पुरानी कलेक्ट्रेट में लगे मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में शहर की पुरानी कलेक्ट्रेट में लगने वाले दिवाली मेले में भी स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेले में हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर अगरतला और असम में बना सामान शहरवासियों को अधिक पसंद आ रहा है। गृह सज्जा के सामान की भी खूब खरीदारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गरीबों की दिवाली को जगमग करने के लिए सरकार द्वारा दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। इसके तहत शहर की पुरानी कलेक्ट्रेट में दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। मेले में चाट-पकौड़ी के अलावा रोजमर्रा की जरूरत के सामान की बिक्री के लिए करीब 200 दुकानें लगी हैं। मेले में लगी हैंडीक्राफ्ट की एक दुकान आकर्षण का केंद्र बनी है। इस दुकान पर असम, अगरतला और सिक्कम में बना सामान मिल रहा है। सभी समान बांस से निर्मित हैं।
विज्ञापन

ये सामान मिल रहा दुकान पर
कैन, टेबल लैंप, कप, मग, फ्लावर पॉट, जूट के पर्स, सोफा, बाल हैंगिंग, लकड़ी की जड़ पर आकृति के अलावा गुवाहाटी के पर्स आदि सामान मिल रहा है। इसके अलावा नेकलेस भी उपलब्ध हैं। दुकानदार रमेश चंद्र माहौर का कहना है कि असम, अगरतला में जो बांस होता है, उसी से यह सभी गृह सज्जा के सामान निर्मित हैं। यह सामान पड़ोसी जिलों में कहीं नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed