{"_id":"637a69271effbc461d026faf","slug":"hathras-honorarium-of-25-panchayat-assistants-stopped-for-absenteeism-hasayan-news-ali305198717","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गैरहाजिरी पर 25 पंचायत सहायकों का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गैरहाजिरी पर 25 पंचायत सहायकों का मानदेय रोका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विकास खंड कार्यालय में शनिवार को हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक में उपस्थित न होने पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुरेंद्र सिंह ने 25 पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए हैं।
बीडीओ ने बताया कि गत दिवस फेस टू के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बन रहे शौचालयों की स्थिति की प्रगति रिपोर्ट व जीओ टैगिंग कराने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें मात्र 36 पंचायत सहायक ही उपस्थित हुए, जबकि 25 पंचायत सहायक सूचना के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे। संवाद