फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Home guard going to give money to mother-in-law shot, condition critical

हाथरस : सास को पैसे देने जा रहे होमगार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 21 Jul 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Home guard going to give money to mother-in-law shot, condition critical
हाथरस में गोली लगने से घायल होमगार्ड से घटना की जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नगला अलगर्जी में अपनी सास को रुपये देने जा रहे सासनी निवासी होमगार्ड को बृहस्पतिवार की देर रात को एक युवक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर व कोतवाल हाथरस गेट प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद होमगार्ड को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सासनी के गांव किशनगढ़ी बिजाहरी निवासी योगेश पुत्र ज्वाला प्रसाद सदर कोतवाली में होमगार्ड की ड्यूटी करता है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार की देर रात को योगेश नगला अलगर्जी में अपनी सास को रुपये देने जा रहा था। इस बीच गंगानगर कॉलोनी के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट के पास विष्णुपुरी निवासी एक नामजद और उसके साथ कुछ युवक खड़े थे। आरोप है कि नामजद ने होमगार्ड को गोली मार दी। गले में गोली लगने से होमगार्ड घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

आरोपी वहां से तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना और सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा को मिली तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल होमगार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो होमगार्ड और आरोपी के बीच दिन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में यह घटना होना बताया जा रहा है। सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि गोली लगने से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed