फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Helpline numbers will be written on schools to help Kovid affected children

हाथरस : कोविड प्रभावित बच्चों की मदद के लिए स्कूलों पर लिखे जाएंगे हेल्पलाइन नंबर

Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Helpline numbers will be written on schools to help Kovid affected children
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड प्रभावित बच्चों की मदद के लिए स्कूलों के सूचना पट पर प्रमुख हेल्पलाइन नंबर लिखे जाएंगे। इसे लेकर शासन से आए फरमान के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों पत्र जारी कर निर्धारित नंबरों को सूचना पट पर लिखवाने के निर्देश दिए हैं।
कोविड प्रभावित बच्चों को संरक्षण एवं आश्रय प्रदान करने व हित ग्रहियों के दूरभाष नंबर स्कूलों के सूचना पट पर प्रदर्शित किए जाने हैं। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक कोविड की बीमारी के दौरान अस्पताल में हैं या आइसोलेशन में हैं या फिर उनकी मृत्यु हो गई हो और उनके बच्चों की देखभाल करने वाला कोई न हो तो ऐसे बच्चों की मदद निर्धारित नंबरों पर फोन करके की जा सकती है।
विज्ञापन

ये हैं नंबर
- जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी 7518024067
- बाल कल्याण समिति हाथरस 9411852333
- महिला हेल्पलाइन 181
- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
- निर्धारित नंबरों को स्कूलों के सूचना पट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोविड प्रभावित बच्चों की आवश्यकता के अनुसार मदद हो सके। - शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed