फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Healthy nation is built in a healthy environment: Ojha

हाथरस : स्वस्थ पर्यावरण में स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है : ओझा

Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Healthy nation is built in a healthy environment: Ojha
हाथरस : पौधरोपण करते वन विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर रविवार को वन विभाग के कार्यालय में गुलमोहर और केसिया आदि कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी शोभाराम ओझा ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व जलवायु परिवर्तन के संकट से जूझ रहा है। इससे बचने के लिए जैव विविधता संरक्षण करना अति आवश्यक है। भूमंडल की स्थिति में संतुलन बनाए रखने के लिए भूमंडल में जो विद्यमान है, वह जैव विविधता की दृष्टि से सब उपयोगी है। सभी एक-दूसरे के आश्रित हैं। यही जैव विविधता कहलाती है।
विज्ञापन

भूमंडल चार मंडलों वायु मंडल, जल मंडल, जैव मंडल और तंत्र स्थल मंडल में विभक्त है। सभी मंडलों व पर्यावरण की परिस्थिति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रकृति द्वारा द्वारा दिए गए उपहार वायु, जल, नदी, पृथ्वी, वनस्पति व जीव-जंतुओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना सभी का दायित्व है। जैव विविधता के प्रति सभी को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वन दरोगा भुवन भूषण शर्मा, अली हसन, अवनीश गुप्ता, सतेंद्र सिंह चौहान, बनी सिंह, अंकिता तिवारी, हरिओम दुबे, राजकुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed