{"_id":"60e0a9818ebc3e694e086347","slug":"hathras-health-department-being-cautious-about-possible-third-wave-of-corona-hathras-news-ali267190259","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरत रहा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरत रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर की रोकथाम के लिए पीडियाट्रिक केयर मैनेजमेंट के दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का आयोजन हुआ। इस मौके पर चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया और इसके साथ ही अभ्यास करके भी बताया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह की उपस्थिति में डॉ. अनूप कुमार शर्मा पीडिएट्रीशियन, जिला महिला चिकित्सालय, चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुश, कार्तिक स्टाफ नर्स, राज्य स्तर से प्रशिक्षित नर्स मेंटर जिला महिला चिकित्सालय शिखा सिंह ने पीडियाट्रिक केयर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सभी चिकित्साधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में बच्चों की देखभाल के अलावा शिशुओं एवं नवजात शिशु को इस बीमारी के दौरान दिए जाने वाले समुचित उपचार के बारे में विसतार से बताया गया।
प्रशिक्षण में हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई। इसके तहत बच्चे को ऑक्सीजन देने, क्रिटिकल केयर प्रबंधन, वेंटिलेटर, एंबूबैग, ओजी ट्यूब एवं ईटी ट्यूब लगाने का तरीका बताया गया। बच्चों के लिए बाईपैप, सीपैप और वेंटिलेटर संचालन का तरीका समझाया गया। बच्चों के मामलों में प्रयोग की जाने वाली दवा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। 90 पेज का मॉड्यूल प्रत्येक चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि इस ट्रेनिंग का शत-प्रतिशत लाभ उठाएं और संभावित तृतीय लहर के संभावित खतरे को कैसे टाला जाए और लड़ा जाए यह सुनिश्चित करें।