फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras remained empty handed even in the second innings of Yogi government

हाथरस : योगी सरकार की दूसरी पारी में भी हाथरस रहा खाली हाथ

Sat, 26 Mar 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras remained empty handed even in the second innings of Yogi government
हाथरस : एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते भाजपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के किसी भी विधायक इस बार भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है। इससे उनके समर्थकों को काफी निराशा हुई है। माना जा रहा था कि सदर विधायक अंजुला माहौर को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है, लेकिन वह भी मंत्री नहीं बन सकीं। इसे लेकर चर्चाएं भी रहीं।
उल्लेखनीय है कि पिछले 10 साल से जिले के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है। बसपा की सरकार में वर्ष 2012 तक रामवीर उपाध्याय कबीना मंत्री रहे थे। उसके बाद सपा की सरकार में जिले के किसी जनप्रतिनिधि को स्थान नहीं मिला और फिर वर्ष 2017 में बनी योगी सरकार में भी कोई भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा सका।
विज्ञापन

जिले की सदर सीट से विधायक अंजुला माहौर और सिकंदराराऊ सीट से विधायक वीरेंद्र सिंह राना भाजपा से चुनाव जीते हैं। इस बार योगी सरकार की दूसरी पारी में यह माना जा रहा था कि सदर विधायक अंजुला माहौर मंत्री बनेंगी, लेकिन उन्हें भी स्थान नहीं मिला। ऐसे में उनके समर्थक काफी निराश भी दिखे। सुबह से ही लोग मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण पर टकटकी लगाए हुए थे, लेकिन दोपहर बाद जब लोगों को पता चला कि हाथरस के दोनो में से किसी विधायक का नाम मंत्रिमंडल में नहीं हैं तो उनको खासी निराशा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed