फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: HAD will not run today, special train will run in Mudia fair

हाथरस : आज नहीं चलेगी एचएडी, मुड़िया मेले में चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 02 Jul 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: HAD will not run today, special train will run in Mudia fair
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के चलते शनिवार को हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली के लिए एचएडी ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इस कारण यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए भी पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने स्पेशल ट्रेन संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस किला स्टेशन से रोजाना दिल्ली के लिए एचएडी ट्रेन से जिले से बड़ी संख्या में यात्री माल लेकर आते हैं और दिल्ली से माल लेकर आते हैं। हर रोज इस ट्रेन की मदद से काफी लोग व्यापार करते हैं। ट्रेन का संचालन न होने यात्रियों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के निकट निर्माण के चलते शुक्रवार को एचएडी ट्रेन का संचालन नहीं होगा। खास बात यह है कि कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर रेलवे ने मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ट्रेनों के संचालन की तिथि की सूचना जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed