फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Goods worth thousands of rupees stolen by damaging the transformer

हाथरस : ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर हजारों रूपये का सामान चोरी

Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Goods worth thousands of rupees stolen by damaging the transformer
हाथरस : जैतई रोड पर चोरी के बाद फेंकी गई ट्रांसफॉर्मर की खाली बॉडी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उससे सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। अब इस गिरोह ने क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। इससे बिजली महकमे के अधिकारी परेशान हैं। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विद्युत उपकेंद्र मरघट रोड के अवर अभियंता श्रीकांत कुमार ने मंगलवार को दी तहरीर में कहा है कि 22 अगस्त की मध्य रात्रि में चोरों द्वारा विद्युत उपकेंद्र जैतई रोड से पोषित 11 केवी टाउन टू फीडर से ऊर्जीकृत बीएसएनएल टावर के सामने जैतई रोड सादाबाद के डबल पोल पर स्थापित 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को नीचे गिराकर उसमें से कॉपर वाइंडिंग व कोर निकाल लिया गया। तेल को जमीन पर फैला दिया गया, जिससे ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। शेष खाली बॉडी को छोड़ गए। विभाग को लगभग 56780 रुपये के राजस्व की क्षति हुई।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त की रात को भी अज्ञात चोर कुरसंडा फीडर की लाइन से ऊर्जीकृत महेंद्र पाल शर्मा निवासी नगला गिरधारी के डबल पोल पर स्थापित 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को नीचे गिराकर उसे क्षतिग्रस्त कर उसका सामान चोरी कर ले गए थे, जिससे बिजली विभाग को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इस घटना की तहरीर भी कोतवाली में दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed