{"_id":"610ed2dd8ebc3e7b28458d64","slug":"hathras-get-the-admit-card-of-navodaya-examination-from-the-block-headquarters-hathras-news-ali2701491126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ब्लॉक मुख्यालय से प्राप्त करें नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ब्लॉक मुख्यालय से प्राप्त करें नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र ब्लॉक मुख्यालयों से वितरित हो रहे हैं। संबंधित बच्चों के अभिभावक अपने क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय पर जाकर अपने बच्चे की परीक्षा का प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उसमें अगर कोई संशोधन है कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जाकर उसे ठीक कराया जा सकता है।
11 अगस्त को जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। इसे लेकर प्रवेश पत्र वितरण किए जाने की प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। बीएसए शाहीन ने बताया कि जिस विकास खंड के छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होने हैं, उसी विकास खंड के मुख्यालय पर प्रवेश पत्र पहुंच गए हैं।
संबंधित बच्चों के अभिभावक विकास खंड मुख्यालय पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। अगर कोई संशोधन है तो इसके लिए अपने प्रधानाध्यापक से मिनकर उसे ठीक करा लें। नगर क्षेत्र के बच्चों के प्रवेश पत्र नगर क्षेत्र कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।