फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get CCTV cameras installed, inform the suspect

हाथरस : सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, संदिग्ध व्यक्ति की दें सूचना

Sun, 05 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Get CCTV cameras installed, inform the suspect
नगर के व्यापारियों के साथ बैठक करते कोतवाली प्रभारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को सादाबाद कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने नगर के व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है।
शाम को अंधेरा भी जल्द हो जाता है। सर्दियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और चोरी जैसी घटनाएं घटित न हों, इसलिए सभी व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों पर एचडी नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। प्रतिष्ठानों के बाहर लाइट अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

कोतवाल ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से तत्पर है, इसलिए कस्बे में फोर्स भी बढ़ा दी गई है। देर रात तक पुलिस घूम रही है। कहा कि, बाजार में यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। सभी शांति और सौहार्द के साथ रहें। बैठक में लोगों ने कहा कि बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री बंद की जाए, जिससे कि उन्हें जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में सिंगल रोड पर जगह जगह खड़ी होने वाली ढकेल, वाहनों को हटवाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसके अलावा कस्बे में घूमने वाले आवारा गोवंश पर भी शिकंजा कसा जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

मौके पर अपराध निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह, मुन्नालाल, वीके वर्मा, अनुपम जिंदल, अमित वर्मा, रवेंद्र कुमार प्रधान, अशोक कुमार, सतीश कुमार, ओमवीर सिंह, रशीद खां, ओमवीर सिंह, सुनील गौतम, अनिल पाराशर, प्रभात पचौरी, बबलू गौतम, अंकुश गौड, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, जेपी सागर, रामसूरत सिंह चौहान, बच्चू सिंह, साहूकार सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार, रामकिशन वर्मा, अंकुर अग्रवाल, राजेश बघेल, तपन जौहर, सरनाम सिंह, जगदीश, दिनेश बघेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed