फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: General Manager saw the well of British era, took information of ticket distribution

हाथरस: महाप्रबंधक ने देखा अंग्रेजों के जमाने का कुआं, टिकट वितरण की जानकारी ली

Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: General Manager saw the well of British era, took information of ticket distribution
हाथरस: हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी बृहस्पतिवार की शाम को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्पेशल निरीक्षणयान से उतरते ही अंग्रेजों के जमाने के कुएं को देखा और इसके बारे में जानकारी की। उसके बाद टिकट वितरण की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों से ज्ञापन लेकर जीएम आगे के लिए रवाना हो गए। जीएम के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन में खलबली मची रही।
बृहस्पतिवार की शाम को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर जीएम राजीव चौधरी और डीआरएम आदि अफसरों का अमला पहुंचा। जीएम स्पेशल निरीक्षण यान से उतरने के बाद सीधे परिसर में बने कुएं पर पहुंचे। वहां उन्होंने कुएं के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। उसके बाद टिकट वितरण की जानकारी की। इस दौरान सदर विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने हाथरस किला स्टेशन की दुर्दशा देखी और हाथरस जंक्शन स्टेशन पर शताब्दी रुकवाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जीएम के लिए आए किराये के गमले
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीएम के निरीक्षण को लेकर परिसर को सजाया गया। रेलवे प्रशासन की अलग अलग इकाइयों द्वारा अपनी अपनी स्टॉल लगाई। परिसर में रखे गए गमले जीएम के जाने के बाद गाड़ी में रखकर भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने सौंपे ज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे जीएम राजीव चौधरी को सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि हाथरस जंक्शन स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाए। हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन को हाथरस किला स्टेशन से चलवाया जाए। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाए। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किला रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही किला स्टेशन पर जन सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही एक बार किला स्टेशन का निरीक्षण करने की अपील की। समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित ने हाथरस जंक्शन स्टेशन व हाथरस जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशन पर जन सुविधाओं व एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

लोगों की उत्सकुता निराशा में बदली
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीएम के आगमन को लेकर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लोगों में काफी उत्सुकता थी। लोगों को उम्मीद थी कि हाथरस जंक्शन स्टेशन को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन जीएम चंद्र मिनट के निरीक्षण के बाद रवाना हो गए। जीएम के जाने के बाद लोगों में मायूसी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed