{"_id":"62c08f98fb6115218a186872","slug":"hathras-gaushalas-should-be-made-hi-tech-hathras-news-ali2952140131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोशालाओं को बनाया जाए हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोशालाओं को बनाया जाए हाईटेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में संचालित गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गोशालों को हाईटेक बनाया जाए। इन गोशालों में फलदार वृक्ष के साथ अन्य सुविधाओं को पूरा किया जाए।
डीडीओ ने जिले में संचालित गोशालाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में कंपोस्ट पिट, वर्मी कंपोस्ट बनाई जाए। हरे चारे के उत्पादन के लिए देसी खाद का प्रयोग किया जाएा। उन्होंने कहा कि सभी गोशालाओं में ग्राम पंचायतों से सोलर लाइट लगवाई जाए, जिससे कि प्रकाश की उचित व्यवस्था हो सके।
गोशालाओं में छायादार पौधों के साथ साथ फलदार वृक्ष भी लगाए जाएं, जिससे कि गोवंशों को खाने के लिए मुहैया हो सकें। उन्होंने कहा कि गोशालाओं की चाहरदीवारी कराई जाएं और गार्ड रूम तैयार किया जाए। गोशाला के खुले मैदान में ही गोवंशों के लिए हरी घास उगाई जाए, जिससे कि हरी घास के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि समय समय पर गोवंशों का चेकअप कराया जाए। संवाद