फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Garbage being thrown on the streets, people are troubled by the smell

हाथरस : सड़कों पर फेंका जा रहा कूड़ा, बदबू से लोग परेशान

Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Garbage being thrown on the streets, people are troubled by the smell
मथुरा-बरेली राजमार्ग किनारे कूड़े के ढेर पर विचरण करते सूअर। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में लंबे अरसे से नियमित ईओ की तैनाती न होने से कामकाज ठप हो गया है। यहां का कार्यभार हाथरस ईओ अनिल कुमार संभाल रहे हैं, लेकिन वह नियमित नहीं बैठते हैं। इस कारण कामकाज सही से नहीं हो पा रहे हैं। कस्बा की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग गंदगी से परेशान हैं।
नगर पालिका के कामकाज की देखरेख सही से न होने पाने के कारण अव्यवस्था का माहौल। कस्बे का कूड़ा मथुरा बरेली राजमार्ग फेंका जा रहा है। जिससे राहगीर परेशान हैं। नगर पालिका ने कूड़ा उठाने की व्यवस्था तो की है, लेकिन निर्धारित कूड़ाघर न होने से कूड़ा सड़कों पर ही फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

पुरदिलनगर रोड पर रेलवे अंडरपास के आगे कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों की शिकायत के बाद पर वहां कूड़ा डालना बंद कर दिया गया। अब कासगंज रोड पर बाईपास पुल से आगे कूड़ा फेंका जा रहा है। कस्बा में जगह-जगह सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग कूड़े से उठने वाली बदबू से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर पालिका में नियमित अधिशासी अधिकारी का स्थान रिक्त चल रहा है। स्थानांतरण के बाद यहां पर शासन ने अभी तक किसी नियमित ईओ की तैनाती नहीं की है। चार्ज हाथरस ईओ अनिल कुमार को दे दिया गया है। जो यहां नियमित नहीं बैठते हैं। इस कारण नगर पालिका प्रशासन का पूरा कामकाज ठप हो गया है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से कूड़ाघर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed