फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fury among doctors due to retirement decision at the age of 70

हाथरस : 70 वर्ष की उम्र पर रिटायरमेंट के फैसले से डॉक्टरों में रोष

Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fury among doctors due to retirement decision at the age of 70
हाथरस : पीएमएस एसोसिएशन के बैनर तले बैठक करते सरकारी चिकित्सक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएमएस एसोसिएशन की जिला शाखा की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने सरकारी डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल की उम्र में करने के फैसले पर रोष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की कमी को देखते हुए चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र अब 70 साल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सरकारी चिकित्सकों की मांग है कि 60 वर्ष पर रिटायरमेंट का विकल्प दिया जाए और चिकित्साधिकारियों के वित्तीय भुगतान कर दिए जाएं, जो इच्छुक हों उन्हीं से सेवा ली जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरकार को नई सेवा नियमावली को बदलना चाहिए, चिकित्सा अधिकारियों के कई वर्षों से रुके प्रमोशन नियत तिथि से देने चाहिए, पुरानी पेंशन देनी चाहिए तथा चिकित्सा अधिकारियों के वेतन भत्ते कार्य के अनुरूप करने चाहिए। इन्हीं विषमताओं से नए चिकित्सकों का सरकारी नौकरी के प्रति रुझान कम हो रहा है, क्योंकि सरकार बंधुआ की तरह चिकित्सकों से कार्य तो कराना चाहती है। रिटायरमेंट नहीं देना चाहती, लेकिन उनके अधिकारों सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संघ के संरक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश, अध्यक्ष डॉ. दानवीर सिंह, डॉ. केके शर्मा आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed