फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Funeral of farmer in inconsolable atmosphere

हाथरस : गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार

Wed, 03 Mar 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Funeral of farmer in inconsolable atmosphere
हाथरस : सासनी क्षेत्र के गांव किसान की हत्या के बाद अंत्येष्टि में शामिल हुए नगर पालिकाध्यक्ष आशी - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में किसान के नाराज परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह उनको राजी किया। सोमवार की आधी रात को ही पुलिस-प्रशासन ने आनन-फानन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार को भतीजे ने मुखाग्नि दी। गांव और परिवार का माहौल गमगीन है। दूसरी ओर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सूचना पाकर मृतक के बडे़ भाई भी गांव आ गए। वह मुंबई में रहते हैं। शव देखकर वह व अन्य परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको ढांढस बंधाया। काफी समझाने -बुझाने के बाद वे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हुए। छोटी बेटी फूट-फूटकर रोकर आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

छोटी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था गौरव
म़तक की पत्नी ने रो-रोकर बताया कि गौरव ने अपने साथियों संग मिलकर उनके पति की हत्या की है। गौरव उनकी छोटी बेटी से जबरन शादी करने की जिद पर अड़ा था। हालांकि गौरव पहले से शादीशुदा है। उसने पति को धमकी दी थी कि अगर प्रियंका से शादी नहीं कराई तो उनको मार देगा। मृतक की बड़ी बेटी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह बहन के साथ माता के मंदिर पर जल चढ़ानेे गई थी। वहां गौरव की पत्नी और मौसी मिल गईं। उन्होंने दोनों बहनों पर कोई टिप्पणी कर दी। उसी समय लड़कियों के पिता मौके पर आ गए। उन्होंने भी विरोध करते हुए कहा कि वह अगर चुप हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ नहीं कर सकते। इसके कुछ देर बाद ही गौरव ने हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया हैै। आला अधिकारियों ने भी गांव में डेरा जमा दिया है। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। सोमवार रात को आईजी पीयूष मोर्डिया ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। मंगलवार की सुबह डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम जेपी सिंह, एएसपी प्रकाशचंद्र, एसडीएम राजकुमार यादव, क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता के अलावा एसडीएम सिकंदराराऊ गांव में पहुंच गए। अधिकारी पूरे दिन पल-पल की खबर शासन तक पहुंचाते रहे।
हत्या में एक आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत जायसवाल, एसपी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed