फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: From today, the route of the city will be diverted for three days

हाथरस : आज से तीन दिन तक डायवर्ट रहेगा शहर का रूट

Fri, 18 Feb 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: From today, the route of the city will be diverted for three days
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मतदान को लेकर शहर में आज से तीन दिन तक के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। आगरा व मथुरा की तरफ से आने वाले सभी वाहन नगला भुस बाईपास तिराहा से हतीसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड होते हुए शहर के लिए आवागमन करेंगे। रोडवेज बसें नगला भुस बाईपास तिराहा से हतीसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड से इगलास फाटक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड हाथरस के लिए जाएंगी। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले आगरा-मथुरा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन रूहेरी तिराहा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

तीसरे चरण के मतदान के लिए 19 फरवरी को एमजी पॉलिटेक्निक से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 20 फरवरी को मतदान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्रों से एमजी पॉलिटेक्निक में ईवीएम जमा की जाएंगी। ऐसे में 19 फरवरी को सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक और 20 फरवरी को दोपहर चार बजे से 21 फरवरी की सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। आगरा रोड पर नगला भुस तिराहा बाईपास से डीआरबी कॉलेज तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed