{"_id":"628a76b80d8deb429e003bc3","slug":"hathras-from-june-there-will-be-cashless-travel-in-roadways-buses-hathras-news-ali292172643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जून से रोडवेज बसों में कैशलेस होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जून से रोडवेज बसों में कैशलेस होगा सफर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जून महीने से यात्रियों को रोडवेज बसों में कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी। नई इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) की मदद से अब यात्री नकदी उपलब्ध न होने की दशा में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान कर सकेंगे। कर्मियों को नई ईटीएम चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। डिपो अधिकारियों ने 100 नई ईटीएम की मांग परिवहन निगम मुख्यालय से की है।
उल्लेखनीय है कि बदलते समय में अब रोडवेज खुद हाईटेक होने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश में जुटा है। अब तक रोडवेज बसों में पुरानी ईटीएम का प्रयोग हो रहा है। 77 बसों के लिए डिपो में वर्तमान में 87 ईटीएम डिपो में उपलब्ध हैं। अब नई ईटीएम टैबलेट के आकार की होगी।
इस मशीन में एक सॉफ्टवेयर लोड किया गया है, जिसकी मदद से डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार किया जा सकेगा। नई ईटीएम के जून में आने की बात अधिकारी कह रहे हैं। रोडवेज की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि नई ईटीएम जून में आ जाएंगी। 77 बसों के लिए 100 ईटीएम की मांग की जाएगी। संवाद