{"_id":"60b278568ebc3e59ab431aa8","slug":"hathras-from-june-1-28-booths-above-18-years-of-age-will-be-vaccinated-hathras-news-ali2642087149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक जून से 28 बूथों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक जून से 28 बूथों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को लगेगा टीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में एक जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक जून से 28 बूथों पर यह टीका लगाया जाएगा। रोजाना हर बूथ पर 50-50 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा।
अभी तक इस जिले में कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब एक जून से यहां भी 18 वर्ष तक की आयु के लोगों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। इसके लिए 28 बूथ बनाए गए हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला रानी और मधुगढ़ी में टीकाकरण होगा।
इसके अलावा जनपद न्यायालय में सभी न्यायिक कर्मियों व उनके परिजनों, कलेक्ट्रेट भवन, विकास भवन, बीएसए ऑफिस में बूथों पर टीका लगाया जाएगा। कलेक्ट्रेट में सभी पत्रकारोें, कलेक्ट्रेट कर्मी व उनके परिजनों, बीएसए ऑफिस में राजकीय व परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों व उनके परिजनों को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह 28 बूथों पर टीकाकरण होगा। हर बूथ पर रोजाना 50-50 लोगों को टीका लगाया जाएगा। अन्य स्थानों पर 45 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण पूर्व की भांति होगा।