फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Friday prayers performed in tight security, strictly guarded outside mosques

हाथरस : कड़ी सुरक्षा में अदा हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों के बाहर सख्त पहरा

Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Friday prayers performed in tight security, strictly guarded outside mosques
हाथरस : मधुगढ़ी में पुलिस बल के साथ मौजूद एसपी और साथ में मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर रिजवान अह? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण के चलते शुक्रवार को पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर व आसपास काफी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा और संवेदनशील व धार्मिक स्थलों पर पैनी निगाह रखी गई।
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण को लेकर इस समय देश का माहौल गर्म है। ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। इसे लेकर पहले से ही प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। जुमे की नमाज से पहले शहर व देहात की मस्जिदों के बाहर काफी पुलिस बल तैनात रहा। खुद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाली सदर क्षेत्र में एसपी ने मधुगढ़ी, जामा मस्जिद और मुरसान गेट आदि स्थानों पर मस्जिदों का मुआयना किया।
विज्ञापन

एसपी ने वहां सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति परखी और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज को सकुशल अदा करने की अपील की। नमाज शांतिपूर्वक निपटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ ने किया मस्जिदों का मुआयना
सादाबाद। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एक दिन पहले कोतवाली में धर्म प्रमुखों की बैठक में जुमे की नमाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए थे। शुक्रवार को नमाज के दौरान एसडीएम शिव सिंह, क्षेत्राधिकारी ब्रहम सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने टीम के साथ कस्बे की कई मस्जिदों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। संवाद
सासनी में भी सुरक्षा के बीच हुई नमाज
सासनी। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद शुक्रवार को क्षेत्र की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। पुलिस-प्रशासन चौकन्ना रहा। कस्बे की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, शाह बिलाली की दरगाह, नगला भूरा स्थित मस्जिद, बसई काजी स्थित मस्जिदों पर पुलिस बल की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। एसडीएम राजकुमार यादव और तहसीलदार अनिल कुमार भ्रमण पर रहे। एसएसआई कृतपाल सिंह दलबल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे। संवाद

सिकंदराराऊ में जुमे की नमाज पर बरती सतर्कता
सिकंदराराऊ। जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को जामा मस्जिद पर विशेष सतर्कता बरती गई। स्वयं एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह ने जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। यहां पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही। तहसीलदार सुशील कुमार, कोतवाल अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि तेज गर्मी के कारण मस्जिद में ज्यादा लोग नमाज पढ़ने नहीं पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed