{"_id":"5f5a6f9f8ebc3e54e959b448","slug":"hathras-four-injured-in-roadways-bus-and-canter-collision-hathras-news-ali24348750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में चार लोग जख्मी
विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में घायल युवक उपचार कराते हुए।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड चौपाल सागर के पास रोडवेज बस व कैंटर में भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर सवार दंपती के अलावा उसके चालक व क्लीनर बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के मंदिर नगला निवासी पूरन सिंह पुत्र गरीबदास व उनकी पत्नी विद्यादेवी पत्नी पूरन सिंह कैंटर से हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच चौपाल सागर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस व कैंटर में भिड़ंत हो गई। जिससे उसमें सवार दंपती, कैंटर चालक मुकीम व क्लीनर इरफान निवासीगण धौलपुर राजस्थान जख्मी हो गए।
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। यहां से चारों घायलों को लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चारों को रेफर कर दिया गया।