फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four including assistant engineer of electricity department died due to fever

हाथरस : बुखार से विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सहित चार की मौत

Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four including assistant engineer of electricity department died due to fever
हाथरस : बृजेश सारस्वत का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता व अन्य कर्मी सहित चार लोगों की जिले में बुखार से मौत हो गई। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। काफी मरीज जिले से बाहर भी उपचार करा रहे हैं।
वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा। बिजली विभाग के सहायक अभियंता (राजस्व) सत्यवीर सिंह की बुखार से अलीगढ़ के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। इसी विभाग के एक अन्य कर्मी शहर के आदर्श नगर निवासी बृजेश सारस्वत (42 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश सारस्वत की भी बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। जांच कराए जाने पर उन्हें डेंगू निकला। हालत गंभीर होने पर परिजन कई दिन पहले उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। वहां कई दिनों तक उनका उपचार चला और फिर बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उनकी मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं सासनी के गांव भोजगढ़ी निवासी किशनलाल (62 वर्ष) पुत्र होतीलाल को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उनका उपचार भी कराया। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर मरीजों का उपचार भी किया और उन्हें दवाएं भी वितरित कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर जताया शोक
हाथरस। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यवीर सिंह और कार्यकारी सहायक द्वितीय बृजेश सारस्वत के निधन पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष राजाबाबू सारस्वत, महामंत्री रमेश शर्मा, अशोक सारस्वत, महेंद्र सिंह, अंकित कुमार, जयप्रकाश, विनोद शर्मा, वासुदेव, भगवान सिंह, खुशीलाल आदि शामिल हैं। संवाद

हाथरस : बागला जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज के खून का नमूना लेते कर्मचारी।    संवाद

हाथरस : बागला जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज के खून का नमूना लेते कर्मचारी। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed