फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four COs and 6 SHOs will take command of the Governor's security

हाथरस : चार सीओ और 6 एसएचओ संभालेंगे राज्यपाल की सुरक्षा की कमान

Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four COs and 6 SHOs will take command of the Governor's security
हाथरस : राज्यपाल के आगमन के चलते पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के दौरे को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में तैयारियों का दौर चला। पुलिस लाइन के मैदान में फायर ब्रिगेड द्वारा पानी का छिड़काव किया गया। यहां बने मनोरंजन कक्ष की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में भी पुलिस के अधिकारी काफी व्यस्त नजर आए। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
राज्यपाल का हेलीकॉप्टर बुधवार की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पुलिस लाइन में उतरेगा। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम पुलिस-प्रशासन द्वारा किया गया है। राज्यपाल के आगमन के लिए मंगलवार को पूरे दिन पुलिस लाइन में तैयारियों का दौर चला। उच्चाधिकारियों से लेकर अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारी राज्यपाल के आने की तैयारी में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

एएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राज्यपाल कार्यक्रम स्थल मनोरंजन कक्ष में पहुंचेंगी। इससे पहले वह सेफ हाउस में भी जा सकती हैं। राज्यपाल की सुरक्षा में चार सीओ, छह एसएचओ, 50 सब इंस्पेक्टर, 150 सिपाही और एक कंपनी पीएसी बल को लगाया गया है। मनोरंजन कक्ष के कार्यक्रम के बाद डेढ़ से दो बजे तक लंच होगा और फिर करीब सवा दो बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed