{"_id":"618048043c3e1b75e37ccefc","slug":"hathras-former-mp-wrote-letter-to-fix-hathras-jalesar-road-hathras-news-ali2772527103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाथरस जलेसर मार्ग ठीक कराने के लिए पूर्व सांसद ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाथरस जलेसर मार्ग ठीक कराने के लिए पूर्व सांसद ने लिखा पत्र
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजेश दिवाकर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जलेसर मार्ग की खराब हालत काफी खराब है। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र के माध्यम से सड़क की स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में कहा कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलेसर इस मार्ग की लगभग लंबाई 29 किमी हैं।
उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत इस मार्ग के मरम्मत का कार्य कराया था। सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इसे राष्ट्रीय राजमार्ग भी घोषित किया गया था। जिसकी डीपीआर भी तैयार हो गई। यह मार्ग हाथरस जनपद से एटा जिले को जोड़ते हुए फिरोजाबाद जनपद तक जाता हैं।
वाहनों का आवागमन भी इस मार्ग पर अत्यधिक रहता हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पूर्व सांसद ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और डाबरीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
अब केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व सांसद को पत्र के माध्यम से अवगत कराया हैं कि उनके इस पत्र को संबंधित विभाग को भेजा चुका है। इससे इस मार्ग की हालत में सुधार होने की उम्मीद है।