फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former MP wrote letter to fix Hathras Jalesar road

हाथरस : हाथरस जलेसर मार्ग ठीक कराने के लिए पूर्व सांसद ने लिखा पत्र

Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Former MP wrote letter to fix Hathras Jalesar road
पूर्व सांसद राजेश दिवाकर। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जलेसर मार्ग की खराब हालत काफी खराब है। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र के माध्यम से सड़क की स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में कहा कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलेसर इस मार्ग की लगभग लंबाई 29 किमी हैं।
उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत इस मार्ग के मरम्मत का कार्य कराया था। सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इसे राष्ट्रीय राजमार्ग भी घोषित किया गया था। जिसकी डीपीआर भी तैयार हो गई। यह मार्ग हाथरस जनपद से एटा जिले को जोड़ते हुए फिरोजाबाद जनपद तक जाता हैं।
विज्ञापन

वाहनों का आवागमन भी इस मार्ग पर अत्यधिक रहता हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पूर्व सांसद ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और डाबरीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व सांसद को पत्र के माध्यम से अवगत कराया हैं कि उनके इस पत्र को संबंधित विभाग को भेजा चुका है। इससे इस मार्ग की हालत में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed