फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former minister complained about black marketing and bribery of rations, there was a stir in the administration

हाथरस: पूर्व मंत्री ने राशन की कालाबाजारी व रिश्वतखोरी की शिकायत की तो प्रशासन में मची खलबली

Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Former minister complained about black marketing and bribery of rations, there was a stir in the administration
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद के विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने जब एक अधिकारी की रिश्वतखोरी की शिकायत डीएम व डीएसओ से कर दी तो विभागीय हलकों में खलबली मच गई। पूर्व मंत्री का कहना है कि जिले में सरेआम प्रशासन व आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से कालाबाजारी हो रही है। गरीबों को उनका राशन नहीं पहुंच रहा। इस मामले में डीएसओ का कहना है कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इसकी जांच कराएंगे।
इस समय गरीबों के राशन पर कालाबाजारी करने वाले माफिया ने डाका डाल रखा है। कई बार ऐसे मामले पकड़ में भी आ चुके हैं, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इसके पीछे कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी है। ऐसा ही एक मामला सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के पैतृक गांव बामौली में सामने आया। बताते हैं कि वहां एक व्यक्ति को दूसरा व्यक्ति आकर चावल दे गया और उसके बदले गेहूं ले गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी पहुंच गए। पूरी साजिश के तहत उसे भय दिखाकर 50 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। यह रिश्वत इस अधिकारी ने दो राशन डीलरों के साथ उनकी मध्यस्थता में ली। इसकी जानकारी जब पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को हुई तो उन्होंने इस मामले में डीएम व डीएसओ से शिकायत की और मामले में कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री का कहना है कि जिले में राशन की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है और अधिकारी खामोश हैं। गरीबों को मिलने वाला राशन कालाबाजारी में बिक रहा है और यह सब सेटिंग से हो रहा है। गेहूं, चावल, मिट्टी का तेल सब बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके गांव में ही एक सप्लाई निरीक्षक ने बिना किसी जुर्म किए हुए एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ले लिए और उसके साथ दो राशन डीलर भी आए थे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, इस मामले में डीएसओ सुरेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है।

देर शाम वापस लौटा दी रिश्वत
हाथरस। सूत्रों की मानें तो मामला बढ़ने और वरिष्ठ अधिकारियों तक बात पहुंचने के बाद इस अधिकारी ने अपने मध्यस्थ दो राशन डीलरों के जरिये 50 हजार रुपये देर शाम वापस पहुंचा दिए। इसकी भी इलाके में चर्चा होती रही। यह अधिकारी मामले को डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed