फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: For the construction of the baratghar, the protest of the members continues

हाथरस : बरातघर के निर्माण के लिए सभासदों का धरना जारी

Fri, 22 Jul 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: For the construction of the baratghar, the protest of the members continues
हाथरस : नगर पालिका में धरने पर बैठे सभासद। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका में सभासदों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। वहीं वार्ड संख्या 16 में अधूरे पड़े बरातघर का निर्माण फिर से शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के कुछ सभासद वार्ड नंबर 16 में अधूरे पड़े बरातघर का निर्माण फिर से कराने की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे हैं। यह सभासद बरातघर का निर्माण पूरा कराने के साथ-साथ इस मामले में संबंधित सहायक अभियंता (एई) और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। इन सभासदों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने पर सभासद श्रीभगवान वर्मा, निशांत उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, नारायणलाल, राजेंद्र गोयल, अंजलि शर्मा, वीरेंद्र माहौर आदि मौजूद थे।

सभासदों का कहना है कि पूर्व में एई व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया गया था, लेकिन नगर पालिकाध्यक्ष वादाखिलाफी कर रहे हैं। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इस बरातघर का टेंडर लेने वाली कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने के लिए पत्र लिखा था। अब फिर से इस बरातघर का निर्माण शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed