फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: For peace and order, the SP patrolled with the police force

हाथरस : शांति व्यवस्था के लिए एसपी ने पुलिस बल के साथ की गश्त

Tue, 05 Jul 2022 10:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: For peace and order, the SP patrolled with the police force
मुख्य बाजार में गश्त करते एसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्षेत्र के बाजारों में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। उन्होंने नगर में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसपी ने सुभाष बाजार, सराफा बाजार, जामा मस्जिद रोड, हनुमान टीला चौराहा के अलावा अन्य मुख्य बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह, प्रभारी थाना योगेश कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी उनके साथ थे। एसपी ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आम लोगों से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ को बाजारों में मार्ग पर कोई भी वाहन गलत तरीके से न खड़ा होने देने और दुकानों के आगे अतिक्रमण ने होने देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़-भाड़ वाली जगह और ऐसे बाजारों, जहां महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा हो, वहां महिला पुलिस कर्मियों से निरंतर पेट्रोलिंग कराने और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहनता से जांच करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने क्षेत्र के व्यापारियों व गण्यमान्य लोगों से वार्ता की। कस्बा में प्रथम बार आगमन पर वार्ड संख्या आठ के सभासद जीतू वर्मा ने उनका माला पहनाकर और पट्टिका पहनाकर सम्मान किया। स्वामी धर्मवीर वर्मा, मुकेश वर्मा, नीतेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed