{"_id":"61eaf62c11e13f4095203ebc","slug":"hathras-flying-squad-team-seized-300-grams-of-gold-jewelery-hathras-news-ali283594139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उड़न दस्ता टीम ने जब्त किए 300 ग्राम सोने के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उड़न दस्ता टीम ने जब्त किए 300 ग्राम सोने के आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग के अभियान दौरान उड़न दस्ते ने नगला भूस के निकट एक वाहन से चेकिंग के दौरान करीब 300 ग्राम वजन के सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। कागजों का विवरण उपलब्ध न होने पर इन गहनों को कब्जे में लेकर कोषागार में रखवा दिया गया। आयकर विभाग को भी इनकी जांच के संबंध में आख्या भेजी गई है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर शहर की सभी सीमा पर चुनाव को देखते हुए उड़न दस्ता चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे उड़न दस्ता प्रभारी जल सिंह के नेतृत्व में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या डीएल सीआर-5767 वैगनआर कार की चेकिंग की गई। इस वाहन में सुशील वर्मा पुत्र रघुनंदन वर्मा, शिवम वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी मेरठ ब्रहमपुरी मास्टर कॉलोनी मेरठ बैठे हुए थे।
यह लोग पदम ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड 13 /57 किनारी बाजार आगरा को (सोने के आभूषण) देने के लिए जा रहे थे। इनका वजन लगभग 300 ग्राम पाया गया। पूछताछ में संबंधित आभूषणों के आवश्यक कागजों का विवरण मांगा गया। इन व्यक्तियों द्वारा आभूषणों के संबंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। उड़न दस्ता प्रभारी ने आभूषणों को जब्त कर लिया। अब जिला स्तरीय समिति और आयकर विभाग द्वारा जांचोपरांत इन गहनों को कोषागार में जमा करा दिया गया है। संवाद