फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five people injured in the fight, two arrested

हाथरस : मारपीट में पांच लोग घायल, दो गिरफ्तार

Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five people injured in the fight, two arrested
मारपीट में घायल हुई युवती। संवाद - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन। क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में पालतू जानवर को लेकर हुए झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायलों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन

दरअसल, ज्ञानपुर में पालतू कुत्ते के भौंकने पर एक युवक ने ईंट चला दी। यह ईंट एक किशोरी को लग गई। जब किशोरी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। रिंकू पुत्र मोहनलाल निवासी ज्ञानपुर ने बताया कि वह लोग गाड़ी चलाते हैं, इसके चलते वह घर व गांव से बाहर थे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के एक युवक उनके घर के बाहर से निकलकर जा रहा था। तभी उसने पालतू जानवर को ईंट मारी। तो वह पालतू जानवर के बजाए उनकी भतीजी के जा लगी। जब रिंकू के परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के युवक व उसके परिजनों ने ईंट पत्थर व लाठी डंडा से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी दोनों पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। मारपीट में अंकेश पुत्री मनोज, अजुध्या देवी पत्नी शिवचरण, बिट्टू पुत्री रिंकू, सर्वेश पत्नी रिंकू व दूसरे पक्ष के टिंकू पुत्र राजवीर सिंह को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजते हुए रिंकू पुत्र मोहनलाल व टिंकू पुत्र राजवीर सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed