{"_id":"62210b3403ee7f5b00172f22","slug":"hathras-first-randomization-of-duty-of-counting-personnel-hathras-news-ali286358926","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
विज्ञापन
हाथरस : मतगणना को लेकर डीएम की मौजूदगी में होता रेंडमाइजेशन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना में लगाए गए कार्मिकों की ड्यूटी का प्रथम रेंडमाइजेशन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की मौजूदगी में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किस कर्मचारी की ड्यूटी किस विधानसभा टेबल पर लगाई जाएगी, यह गोपनीय रहेगा। अभी दो और रेंडमाइजेशन किए जाएंगे। द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रेक्षक की मौजूदगी में तथा अंतिम रेंडमाइजेशन मतगणना के दिन सुबह के समय होगा।
जनपद में विधानसभा चुनाव की मतगणना एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभावार 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है, साथ ही प्रत्येक विधानसभा के लिए 5-5 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विधानसभावार 76-76 कार्मिक मतगणना में लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए विधानसभावार अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है।
जिसके लिए 88 कार्मिकों को लगाया गया हैं। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बसंत अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, डीआईओ एनआईसी सुमेश अग्रवाल, एडीआईओ एनआईसी आलोक महेश्वरी मौजूद रहे। संवाद