{"_id":"62433eac599ecb66116b9684","slug":"hathras-firozabad-defeated-noida-etawa-defeated-badaun-hathras-news-ali288093377","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फिरोजाबाद ने नोएडा, इटावा ने बदायूं को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फिरोजाबाद ने नोएडा, इटावा ने बदायूं को हराया
विज्ञापन
बागला कॉलेज मैदान में आयोजन समिति के साथ मैच देखते दीपक शर्मा व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे हाथरस क्रिकेट लीग अंतरराज्यीय टी-20 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में फिरोजाबाद ने नोएडा और इटावा ने बदायूं की टीम को हरा दिया। इसके साथ ही दोनों टीमें अगले राउंड में पहुंच गई।
मंगलवार को खेले गए मुकाबले में किड्स कार्नर एकेडमी फिरोजाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 16.4 ओवर में 110 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आकाश ने दो चौके व एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। जबकि वी कश्यप ने भी 18 रनों का योगदान दिया।
तीरथ चौधरी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। नागर क्रिकेट एकेडमी नोएडा की टीम 19 ओवर में सिर्फ 89 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 22 रन तीरथ चौधरी ने बनाए। बबलू कुमार ने तीन व नीरज कश्यप ने दो विकेट लिए। बबलू कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का दूसरा मैच बदायूं क्रिकेट एकेडमी व सूर्या क्रिकेट एकेडमी इटावा के बीच हुआ। बदायूं की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर 136 रन बनाए। अजीम न 36 व मोहम्मद फारूख ने 23 रन की पारी खेली। आशीष, अतुल व मोहित ने दो-दो विकेट लिए। सूर्या क्लब इटावा ने आसानी के साथ मैच जीत लिया।
हर्ष त्यागी ने सर्वाधिक 16 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाकर टीम को जिताया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार हर्ष त्यागी को दिया गया। मौके पर रीतेश कुमार, असलम, अरुण, नरेंद्र कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अनिल वर्मा, आकाश अग्रवाल, सुमित गोस्वामी, अमित श्रोती, करन शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, विक्की भइया, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अरुण, शेखर कश्यप आदि थे।