फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire in tractor-trolley due to current, 12 bighas of ashes

हाथरस : करंट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग, 12 बीघा की करब राख

Tue, 15 Nov 2022 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire in tractor-trolley due to current, 12 bighas of ashes
हाथरस : आग से जलकर राख हुई ट्रैक्टर ट्रॉली में लदी करब। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली के लटके तारों से किसान की करब से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। आग से ट्रॉली में भरी किसान की 12 बीघा की करब जलकर राख हो गई। इधर, आग लगने से घबराए चालक ने तेजी से ट्रैक्टर चला दिया। इससे निकली चिंगारी रास्ते में अन्य किसानों की करब पर गिर गई, जिससे उनकी भी करब जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
गांव बुढ़ाइच निवासी धर्मवीर सिंह मंगलवार की शाम को अपने खेतों से ट्रैक्टर ट्रॉली में बाजरा की करब लादकर घर ला रहे थे। रास्ते में एचटी लाइन के तार लटक रहे थे। वह करब से भरी ट्रॉली को छू गए, जिससे ट्रॉली में भरी करब में आग लग गई। आग लगते ही चालक भयभीत हो गया और उसने ट्रैक्टर को तेजी से भगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की गति बढ़ने से ट्रॉली में रखी करब में आग ने तेजी पकड़ ली और उसमें से निकली चिंगारी से रास्ते में इस गांव के भूरी सिंह की तीन बीघा एवं रामअवतार की सात बीघा करब जलकर राख हो गई। दमकल ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। ट्रैक्टर से ट्रॉली को ग्रामीणों ने पहले ही अलग कर दिया था, अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed