फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire breaks out in Namkeen shop, loss of lakhs

हाथरस : नमकीन की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fire breaks out in Namkeen shop, loss of lakhs
हाथरस : घंटाघर पर नमकीन की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर में मंगलवार की रात को विद्युत के शार्ट सर्किट से नमकीन की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। दुकान में रखी नमकीन और गजक जलकर राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर बाजार में पुनीत सक्सेना की नमकीन, गजक, चना, चिरबा की दुकान है। मंगलवार की रात को करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग दुकान में रखी नमकीन में लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। आग की जानकारी समाचार पत्र के एक हॉकर ने दुकानदार को घर जाकर दी। पुनीत सहित आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सबसे पहले बिजली के तार काटकर खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बहुत भीषण थी। दमकल को भी मौके पर बुलाया गया। हल्के प्रेशर वाली दमकल से आग काबू नहीं हुई तो बड़ी दमकल को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed