फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: FIR will be lodged against those who disturb the examinations

हाथरस : परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर होगी एफआईआर

Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: FIR will be lodged against those who disturb the examinations
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण कराए जाने को लेकर बुधवार को डीएम रमेश रंज ने प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने कहा कि परीक्षाओं का माहौल खराब करने और नकल कराने का प्रयास कराने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ऐसे विद्यालयों को भविष्य में कभी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
डीएम ने कहा कि जिले में हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा कराने के लिए 93 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पार्किंग, विद्युत, पेयजल आदि की समय से व्यवस्था करने के लिये निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल कराए जाने के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा कक्ष में प्रकाश, बैठने, पीने के पानी एवं साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं उनको इंटरनेट के माध्यम से कनेक्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल या दूसरों की परीक्षा देते पकड़ने जाने वाले केंद्र होंगे ब्लैक लिस्टेड
डीएम ने कहा कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल कराने अथवा किसी भी छात्र/छात्रा के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी पेपर देते हुए पाया जाता है तो संबंधित केंद्र प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा भविष्य में कभी भी उस विद्यालय में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर तैनात कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं आएगा यदि जांच के दौरान ऐसा पाया जाता है तो संबंधित तथा परीक्षा केंद्र प्रभारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक परीक्षा कक्ष की उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल परीक्षा कक्ष में ही लिफाफे के अंदर रखते हुए सील करने की कार्यवाही की जाएगी।
ऐसा न करने वाले परीक्षा केंद्रों की परीक्षा निरस्त करते हुए पुन: कराई जाएगी तथा परीक्षा केंद्र को भी निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भविष्य में भी उस विद्यालय में किसी भी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने बताया कि जनपद में 348 विद्यालयों में शिक्षारत छात्र/छात्राओं हेतु 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिसमें से 8 परीक्षा केंद्र संवेदनशील व 24 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा दिनांक 24 मार्च 2022 से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इस वर्ष पहली बार कक्ष निरीक्षक बार कोड के दायरे में आएंगे। ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन फीड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed