{"_id":"6138faea8ebc3e0e8d6f61e0","slug":"hathras-fines-collected-from-ration-dealers-for-irregularities-hathras-news-ali2726698144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलरों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलरों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सितंबर में होने वाले नि:शुल्क खाद्यान्न एवं बैग वितरण कार्य का पर्यवेक्षण संबंधित तहसील के पूर्ति निरीक्षकों के जरिए कराया गया। निरीक्षण के दौरान उचित दर विक्रेताओं के यहां कई अनियमितताएं सामने आईं। इस आधार पर उन पर जुर्माना लगाया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने जिले भर में दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील सिकंदराराऊ में बृजेश कुमारी, उचित दर विक्रेता श्यामुपर मानिकपुर, तेजप्रताप सिंह ग्राम मुबारिकपुर कपसिया, वीरवती ग्राम टीकरी खुर्द, हरी सिंह बरामई नगला विजन एवं हरी सिंह, खेड़िया कला ब्लॉक हसायन एवं तहसील सासनी के नगर क्षेत्र के उचित दर विक्रेता मुनीश कुमार, राकेश कुमार, जगदीश चंद्र, वेदपाल कनाड़िया, विष्णु गुप्ता की उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया गया।
तहसील सदर क्षेत्र में भगवती प्रसाद उचित दर विक्रेता गढ़ी तमना, शिवदयाल शर्मा उचित दर विक्रेता मीतई, महेश चंद्र उचित दर विक्रेता तेहरा, सुधा चैहान उचित दर विक्रेता मीतई एवं तहसील सादाबाद के क्षेत्रांतर्गत राजेंद्र सिंह उचित दर विक्रेता बढ़ार, योगेंद्र कुमार उचित दर विक्रेता अरौठा एवं वीरेंद्र शर्मा उचित दर विक्रेता पिपरामई की उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बृजेश कुमारी, उचित दर विक्रेता श्यामुपर मानिकपुर की दुकान बंद मिलने एवं आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित न होने पर पांच हजार रुपये की धनराशि को शासन के पक्ष में जब्त किया गया। तहसील सासनी के नगर क्षेत्र के उचित दर विक्रेता मुनीश कुमार, राकेश कुमार, जगदीश चंद्र, वेदपाल कनाड़िया की उचित दर दुकानों पर आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित न होने पर प्रत्येक उचित दर दुकान की जमानत राशि में से 500 रुपये की धनराशि जब्त किया गया।
नगर क्षेत्र सासनी के अन्य उचित दर विक्रेता विष्णु गुप्ता की उचित दर दुकान से एक हजार रुपये की धनराशि को शासन के पक्ष में जब्त किया गया है। वहीं तहसील सादाबाद के राजेंद्र सिंह, उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत-बढ़ार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद