{"_id":"617d938d41aa362aaa550af4","slug":"hathras-final-publication-of-electoral-roll-will-be-held-on-january-5-hathras-news-ali2770893145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच जनवरी को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच जनवरी को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बसंत अग्रवाल ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 1 नवंबर, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, विशेष अभियान के तहत 7,13,21,27 को निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।
दावे और आपत्तियाें का निस्तारण 20 दिसंबर तक एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों व कर्मचारियों का आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि के मध्य स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी गई है। संवाद