फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fight between two sides, stampede caused by stone pelting, woman injured

हाथरस : दो पक्षों में मारपीट, पथराव से मची भगदड़, महिला घायल

Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fight between two sides, stampede caused by stone pelting, woman injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला करीमनगर में बृहस्पतिवार की देर शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल चोरी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए।
मोहल्ला करीमनगर में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन बृहस्पतिवार को चोरी हो गया था। इसका आरोप इस व्यक्ति ने अपने ही समुदाय के दूसरे पक्ष पर लगाया। इस बात पर तनातनी हो गई और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मामले को रफा-दफा करवा दिया गया। दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देकर पुलिस लौट गई, लेकिन पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा उसके घर में जमकर पथराव किया गया। एक महिला चोट लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन

पथराव और मारपीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और पथराव करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मोबाइल चोरी की घटना को लेकर करीमनगर में महिलाओं में आपस में विवाद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed