फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers worried due to low potato yield and falling price

हाथरस : आलू की कम पैदावार व गिरते भाव से किसान चिंतित

Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers worried due to low potato yield and falling price
हाथरस : खेतों में आलू की खोदाई और छंटाई करते किसान। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/ सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र में आलू की खुदाई की खुदाई व छंटाई का काम प्रारंभ हो चुका है। वहीं, आलू की पैदावार कम होने और बाजार में भाव कम होने से किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
किसानों का कहना है कि खेतों में पहले तो आलू कम निकल रहा है। वहीं, इस बात का डर भी है कि पता नहीं मौसम कब करवट बदल ले। अगर, बारिश हुई तो पूरे मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इधर, बाजार में भी आलू का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मजबूर होकर आलू को शीतगृह में रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- पहले तो खेतों में आलू कम निकल रहे हैं। इधर खेतों में आलू खोदने एवं छंटाई करने वाले मजदूर भी काफी पैसे ले रहे हैं। मजबूरी वश आलू तो खोदना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंभीर सिंह, किसान मंस्या खुर्द
- अभी तो आलू की खुदाई में मिट्टी साथ निकल रही है। खेतों में औसतन 35-40 कट्टा प्रति बीघा निकल रहा है जो उम्मीद से काफी कम है। ऐसी पैदावर से हम लोगों की लागत भी नहीं निकल पा रही। - रंगेश, किसान, मंस्या
- आलू खुदाई के अब ट्रैक्टर भी मिलना मुश्किल हो रहा है। मजदूर भी नहीं मिल पा रहे। जो मिल रहे है वह मुंह मांगा पैसा मांगते हैं। मजबूरी में बढ़ी हुई मजदूरी पर लोगों से काम कराना पड़ रहा है।

- विनीश, किसान, मंस्या
- मजदूरों ने अपनी मजदूरी तो बढ़ा ही दी है। बाजार में भी आलू के दाम काफी गिर गए हैं। हम लोगों को इस समय काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार चुनाव में व्यस्त है। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। - राधेश्याम, किसान, मंस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed